Published On : Thu, May 1st, 2014

वरोरा : निजी बस ने दुपहिया को टक्कर मारी, दंपत्ति की मौत


वरोरा

चंद्रपुर – नागपुर महामार्ग के टाकली फ़ाटा क़े समीप बागड़ी ट्रैवल्स ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक दंपत्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह घटना आज गुरुवार 1 मई को करीब 12:30 बजे घटी. मृतकों के नाम महादेव लटारी गोवारदीपे (60) और मंदा महादेव गोवारदीपे (55) भद्रावती निवासी बताए गए हैं.
bike accident
महादेव व उसकी पत्नी मंदा आज सुबह वडाला में रिश्तेदार के यहां वास्तुपूजन के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. महामार्ग पर रोड डिवाइडर का काम जारी होने के कारण उन्होंने अपना दुपहिया वाहन क्र. एम.एच. 34 ए.डी. 8806 की दिशा बदल दी. इसी दौरान अचानक तेज रफ़्तार से आ रही बागड़ी ट्रैवल्स की बस क्र. एम.एच. 31 डी.एस.1995 ने दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. बस का एक साइड का चक्का डिवाइडर पर चढ़ गया. इस दुर्घटना में महादेव व मंदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे. दुर्घटनाग्रस्त महादेव व मंदा को उपजिला रुग्णालय में दाखिल किया गया. पुलिस ने ट्रैवल्स चालक को गिरफ्तार किया है.

travellsभद्रावती के महादेव व मंदा गोवारदीपे के शव को उपजिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मचारियों से पंचनामा के कागज़ात के बारे में पूछताछ करने पर पुलिस कर्मचारियों ने मृतक के रिश्तेदारों के साथ अभद्र व्यवहार कर गालियां दी. इस वजह से कुछ समय के लिए तनाव निर्माण हो गया. बताया जाता है कि पुलिस कर्मचारी शराब के नशे में थे.
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
June 01- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above