Published On : Mon, Sep 1st, 2014

वरोरा (चंद्रपुर) : मनसे की कार्यकारीणी गठित

Advertisement


वरोरा (चंद्रपुर)

मनसे संपर्क कार्यालय वरोरा में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सुर की अध्यक्षता में 28 अगस्त को बैठक ली गई और इस बैठक में पार्टी संघटना के विषय में चर्चा की गई. यहां वरोरा शहर, वरोरा तालुका, भद्रावती तालुका की नई कार्यकारणी एक मत से घोषित की गयी.

वरोरा शहर कार्यकारणी में उपशहर पद पर सुधीर कष्टी, राजू बंसोड़, प्रशांत जुंजारे, बबलु बरसे को चुना गया. तो वरोरा तालुका कार्यकारणी पद पर अजय खेडेकर की टेमुड़ी-सुमठाणा, सालोरी-येन्सा सर्कल में देवा गारघाटे, नागरी के लिए राहुल वनसिंगे का चुनाव किया गया.

भद्रावती तालुका कार्यकारणी में माजरी-पाताला सर्कल में जीवन रोड़े की उप-तालुकाध्यक्ष पद, कोंधाला-घोडपेठ में वासुदेव सातारकर, चंदनखेड़ा मुघोली से बाबूलाल बारबटले, नंदोरी-कोकेवाड़ा में भानुदास ढवस, शेगाव विभाग अध्यक्ष पद पर दिपक गारघाटे, चारगांव से अभिजीत पावड़े, पायला से बंडू झाडे, माजरी से रामु डोंगे, येन्सा से गोस्या बोभाटे, सालोरी से सतीश वितकर, घोडपेठ से विनोद नागपुरे, आष्टा-वडाल से विकास गजभे, चंदनखेड़ा से मधु कुरेकार, नंदोरी से दिलीप विघाते को चुना गया. इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष अमृता सुर, जिला सचिव मनोज खटवडे, जिला सचिव हरिशभाऊ जाधव, मनीष जेठानी उपस्थित थे.

pic-3

Advertisement

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.