Published On : Wed, Aug 13th, 2014

वरोरा : अपनी बेटियों को स्वतंत्र करने का अभिवचन दें महिलाएं

Advertisement


अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने शिवसेना के सम्मेलन में कहा


वरोरा

Sonali Kulkarni (Warora)
अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने शिवसेना के महिला सम्मेलन में महिलाओं से कहा कि वे समाज का अस्तित्व टिकाए रखने के लिए अपनी बेटियों को स्वतंत्र करने का अभिवचन देकर इस वर्ष 15 अगस्त मनाएं. उन्होंने कहा, इस सम्मेलन में महिलाएं स्वखुशी से आईं हैं, यह गर्व करने लायक बात है.12 अगस्त को स्थानीय कटारिया सभागृह में आयोजित सम्मेलन में सोनाली ने उपस्थित पुरुषों से यह संकल्प करने को कहा कि वे किसी भी महिला पर अत्याचार, अन्याय नहीं होने देंगे और न खुद ऐसा करेंगे.

करीब 4 हजार महिलाओं की उपस्थिति वाले इस सम्मेलन में मंच पर मुंबई के सुरेश सावंत, बालू धानोरकर, सोनिया दाराजी, रमेश देशमुख, सम्मेलन की आयोजक प्रतिभा धानोरकर, नर्मदा पेंदोर, लक्ष्मण वंडले (मुंबई) और नितिन यत्ते उपस्थित थे. इस अवसर पर महिलाओं ने सोनाली से कुछ सवाल भी पूछे. बालाभाउ धानोरकर ने कहा कि भद्रावती की तर्ज पर वरोरा का विकास होना जरूरी है. पालकमंत्री तालुका के विकास के लिए कुछ नहीं कर सके हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.