Published On : Fri, Apr 25th, 2014

वणी : महिला यात्री के गहने उड़ाए

Advertisement


वणी
स्थानीय रेल्वे स्टेशन पर गत 23 अप्रैल को एक यात्री महिला के पर्स से डेढ़ लाखरुपए के गहने उड़ा लिए गए. रेलवे स्टेशन पर पुलिस चौकी नहीं रहने से इस महिला नेशहर थाने में यह मामला दर्ज कराई.

नागपुर जिले की पारशिवणी निवासी महिला सोनू सचिन भोंगले अपने परिवार के साथ पलसोनी गांव में शादी समारोह में आई थी. शादी के बाद अपने गांव जाने के लिए वणी रेल स्टेशन पर दोपहर 1 बजे वह पहुंची. जब नंदीग्राम एक्स्प्रेस मुंबई से वणी पहुंची तो यह महिला अपने परिवार के साथ रेल के डिब्बे में चढ़ी. इस दौरान भीड़ का लाभ लेकर किसी ने उसकी पर्स से 3 तोले का मंगलसूत्र, 1 तोले की चेन, 1 तोले का गले का हार,कुल 50 ग्राम सोना, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए भताई गई है, अज्ञात चोरों ने उड़ादिया. चोरी की जानकारी होने पर महिला ने स्टेशन पर उतरकर पुलिस को तलाशना शुरु किया, पर चौकी नहीं होने से आखिर उसे शहर के थाने में जाना पड़ा. वहीं घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. रेलवे पुलिस के नहीं होने से वणी रेल्वे स्टेशन पर बढ़ रही ऐसी वारदातों से यात्रियों में दहशत का माहौल है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.