
लोणार (बुलढाणा)
हिंगोली जिले के ग्राम पानकन्हेर से रोजी-रोटी के लिए लोणार परिसर के शारा में आए एक युवक की पत्नी के साथ बलात्कार करने के बाद युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर नराधम हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
लोणार शहर से कोई दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित दुर्गा टेकड़ी में 27 अगस्त को एक अज्ञात युवक का शव मिला था. पुलिस ने लाश की शिनाख्त के लिए अखबारों के माध्यम से आवाहन किया था. 28 अगस्त को जब उसकी शिनाख्त हुई तो युवक तालुका के ग्राम शारा का भागवत प्रल्हाद फुलतांबकर निकला. वह मूलत: हिंगोली जिले के शेणगांव तालुके के ग्राम पानकन्हेर का निवासी था और कुछ महीने पहले ही शारा में आकर बस गया था. उसके साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी थे. स्थानीय हरेहरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ही वह रहता था और बेल-फूल बेचकर किसी तरह अपने परिवार का गुजारा करता था. 27 अगस्त को उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस ने अखबारों में उसका हुलिया देकर पहचान बताने का आवाहन किया था. नागरिकों से मृतक की पत्नी को जानकारी मिलने के बाद उसने अपने पति की पहचान की थी. बाद में मृतक की पत्नी ने बताया कि शारा के संतोष श्रीराम डव्हले नामक 35 वर्षीय युवक ने 24 अगस्त की सुबह उसके घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती की थी. उसी ने उसके पति की हत्या की होगी, क्योंकि उसने धमकी दी थी कि अगर महिला ने इस घटना का जिक्र किसी से किया तो वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा. महिला की शिकायत पर लोणार पुलिस ने मामला दर्ज किया और संतोष को हवालात के भीतर डाल दिया. पुलिस आगे की जांच कर रही है.
नागपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप #nagpurnews #crime...
महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल #nagpurnews #crime...
कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा जांच की मांग #nagpurnews #coachingclasses #newsupdate #maharashtranews
नागपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी #nagpurnews #crime #drugs...
नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover...
मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news







