राजुरा
विरुर से राजुरा कि तरफ जानेवाले दुपहिया वाहन का नियंत्रण बिगड़ने से वाहन ने आगे से आ रही ट्रेलर को टक्कर मार दी. इस घटना में दुपहिया चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीँ दुसरा गंभीर जखमी हुआ. जखमी को चंद्रपूर जिला सामान्य रुग्णालय में उपचार के लिए दाखिल किया गया है. लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार को दोपहर 4:30 बजे के करीब राजुरा-आसिफाबाद मार्ग के वरुर गांव के समीप घटी.
मृतक का नाम दिनकर चंदे (48) है. वो वेकोलि में कार्यरत था वहीँ ऋषी जीवतोडे (46) की उपचार के दौरान मौत हो गई.
विरुर निवासी दिनकर चंदे अपने सहकारी ऋषी जीवतोडे के साथ राजुरा अपनी दुपहिया क्र. एम.एच 34 ए.आर. 8324 से जा रहे थे. वही राजुरा से आसिफाबाद की तरफ एक ट्रेलर क्र. ए.पी. 27 वाय. 8959 निकला. इसी दौरान वरुर से राजुरा के तरफ आते समय तुलाना फाटे के समीप दुपहिया का नियंत्रण छुठने से दुपहिया ट्रेलर से जा भिड़ी. इसमें दिनकर चंदे की मौके पर ही मौत हो गई तथा ऋषी जीवतोडे गंभीर जखमी हुआ. घायल ऋषी जीवतोडे को चंद्रपूर जिल्हा सामान्य रुग्णालय में उपचार के लिए दाखिल किया गया. लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई. इस घटना की आगे की जांच राजुरा पुलिस कर रही है.

Representational Pic
शेवगांव अतिक्रमण कार्रवाई पर वंचित का सवाल #maharashtranews #ahilyanagar #maharashtra #news
नासिक में रेड अलर्ट, भारी बारिश जारी #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra #news
हतनूर बांध से पानी छोड़ने में बड़ी बढ़ोतरी #maharashtranews #jalgoan #newsupdate #maharashtra
5 घंटे तक सड़क पर तड़पती रही गौमाता!
एमपीएससी पेपर लीक जांच अपराध शाखा #maharashtranews #navimumbai #newsupdate #maharashtra
38 हजार किसान कर्जमाफी योजना में पात्र




