Published On : Thu, Nov 27th, 2014

गड़चिरोली : योग के माध्यम से मन को नियंत्रित करें

Advertisement
योगगुरु डॉ सोनिया जाडाजी का प्रतिपादन
गड़चिरोली : आधुनिक जीवनशैली में शरीर अनेक रोगों से ग्रस्त हो रहा है। इसे टालने के लिए मन पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। योग के माध्यम से मन पर नियंत्रण रखा जा सकता है। यह बात योग गुरु डॉ. सोनिया जाडाजी ने कही।

 

yoga

 

योग गुरु डॉ. सोनिया यहां पॉवर योग शिविर का 25 नवम्बर को गोंडवाना कला गैलरी में आयोजन किया था। इस अवसर पर वे मार्गदर्शन कर रही थी। पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा जीवन में योग का महत्व, अपने बोली से वक्ताओं पर होने वाले दुष्परिणाम पर चर्चा कर रही थी। आपाधापी के इस माहौल में स्वस्थ, सुखी, तनावमुक्त व आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए मन को क्या जरूरत है, इस पर वे मार्गदर्शन कर रही थी। अपने दो घंटों के प्रबोधनात्मक शिविर में उन्होंने शिविरार्थियों को बांध कर रखा। शिविर में विविध क्षेत्र के नागरिक, अभिभावक, विद्यार्थी, माताओं ने भाग लिया।
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
13 May 2025
Gold 24 KT 94,300/-
Gold 22 KT 87,700/-
Silver/Kg 97,300/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above