Published On : Fri, Aug 29th, 2014

यवतमाल : मनोहर नाईक होंगे बाहर, बेटा पुसद से उतरेगा मैदान में

Advertisement


Manohar naik
यवतमाल

बरसों महाराष्ट्र की धुरा संभालने वाले नाईक परिवार की तीसरी पीढ़ी अब विधानसभा के लिए तैयार हो चुकी है. राज्य के खाद्यान्न और औषधि आपूर्ति मंत्री मनोहर नाईक अब रिटायर्ड होना चाहते हैं. उन्होंने अपने बेटे और जिला परिषद के उपाध्यक्ष ययाति नाईक के लिए पुसद की टिकट मांगी है.

जलसंधारण के प्रणेता वसंतराव नाईक और उनके बाद सुधाकरराव नाईक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे. सुधाकरराव नाईक के भाई मनोहरराव नाईक पिछले 15 सालों से राज्य मंत्रिमंडल में हैं. उनकी काम करने की एक अलग शैली है. बंजारा समाज के वे आज भी नायक हैं. समाज उनकी बात की अवहेलना नहीं करता. पुसद विधानसभा क्षेत्र बंजारा बहुल क्षेत्र है. इस इलाके में नाईक का ही सिक्का चलता है. पिछले चुनाव में उनके भतीजे और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अधि. निलय नाईक ने उनके विरोध में चुनाव लड़ा था, मगर वे अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे. ये अलग बात है कि बाद में काका-भतीजे के संबंध सुधर गए. लेकिन अब काका ने भतीजे की बजाय अपने बेटे को आगे कर दिया है और टिकट उसके लिए मांगा है.

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस तरह उन्होंने घोषित ही कर दिया है कि इस बार वे नहीं, बल्कि उनका बेटा मैदान में उतरेगा. कहा तो यह भी जाता है कि टिकट तो ययाति को ही मिलेगा. अगर ऐसा हुआ तो उनके चचेरे भाई अधि. निलय नाईक का विधायक बनने का सपना चूर-चूर हो जाएगा. अब देखना यह होगा कि ऐसी स्थिति में उनकी भूमिका क्या होती है.

Advertisement
Advertisement
फडणवीस की मौजूदगी में आज भव्य तिरंगा रैली #maharashtranews #sambhajinagar #newsupdate #maharashtra

फडणवीस की मौजूदगी में आज भव्य तिरंगा रैली #maharashtranews #sambhajinagar #newsupdate #maharashtra

भिवंडी में गणेशोत्सव की तैयारियां हुईं तेज #BhiwandiNews #GaneshUtsav #GaneshChaturthi #EcoFriendly

भिवंडी में गणेशोत्सव की तैयारियां हुईं तेज #BhiwandiNews #GaneshUtsav #GaneshChaturthi #EcoFriendly

Nashik Earthquake: सुबह-सुबह कांपी धरती.. #NashikNews #Earthquake #EarthquakeNews #MaharashtraNews

Nashik Earthquake: सुबह-सुबह कांपी धरती.. #NashikNews #Earthquake #EarthquakeNews #MaharashtraNews

कॉलेज पार्किंग से Jupiter उड़ाई, CCTV ने खोला राज! #NagpurNews #Crime #VehicleTheft #cctvfootage

कॉलेज पार्किंग से Jupiter उड़ाई, CCTV ने खोला राज! #NagpurNews #Crime #VehicleTheft...

संजय राऊत का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra  #shivsena

संजय राऊत का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra...

हमले के बाद सुखबीर बादल की हालत स्थिर #SukhbirSinghBadal #NandedNews #Politics #maharashtranews

हमले के बाद सुखबीर बादल की हालत स्थिर #SukhbirSinghBadal #NandedNews #Politics #maharashtranews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges