Published On : Mon, May 19th, 2014

मौदा : तवेरा-बाइक टक्कर में बाइक सवार की मौत

Advertisement


मौदा मोड़ के निकट भीषण दुर्घटना

मौदा

नागपुर-भंडारा महामार्ग पर मौदा मोड़ के समीप रविवार को सुबह लगभग 10.30 बजे तेज रफ्तार तवेरा ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इसमें मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यह दुर्घटना मौदा पुलिस थाने के तहत हुई. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के चैती मुसहरी निवासी मृतक यशवंत डोमई प्रसाद (22) मौदा के एमटीपी के ताप बिजली केंद्र में कामगार के रूप में कार्यरत था. वह रविवार को सुबह अपनी मोटरसाइकिल क्र. एमपी-09/एमटी-9657 से बिजली केंद्र काम पर जा रहा था. उधर मौदा मोड़ पर तवेरा क्र. एमएच-49/बी-2220 ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें यशवंत की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.
दुर्घटना के बाद तवेरा चालक वाहन सहित भाग गया. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौदा पुलिस घटनास्थल पहुंची. इस संदर्भ में मौदा पुलिस ने तवेरा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आगे की जांच जारी है.

उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय महामार्ग को हाल ही में फोरलेन किया गया है. इसमें उक्त मोड़ पर उड़ान पुल का निर्माण नहीं किया गया है. इस वजह से यह मोड़ अब दुर्घटनास्थल बन गया है. यहां उड़ान पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कई बार आंदोलन किया और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया, लेकिन आश्‍वासन के शिवाय कुछ नहीं मिला.

Advertisement
Representational Pic

Representational Pic

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.