Published On : Mon, Aug 18th, 2014

मौदा : एनटीपीसी में बड़े उत्साह से मनाया गया स्वाधीनता दिवस

Advertisement


मौदा

swadhinta diwas
एनटीपीसी लिमिटेड मौदा के सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में स्वाधीनता दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि वी. थंगपांडियन, समूह महाप्रबंधक ने स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष पर ध्वजारोहण किया. मुख्य अतिथि ने संयंत्र में कार्यरत अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को महाप्रबंधक अवार्ड, नोसेट एवं प्रोफेशनल सर्किल के विजेताओं को मानवीय अवार्ड से सम्मानित किया. जनसंपर्क कक्ष द्वारा प्रकाशित ई-पत्रिका ‘मौदा ई-प्रकाश’ एवं गृह पत्रिका ‘मौदा दर्पण’ को पश्चिमी क्षेत्र स्थित पर योजनाओं में क्रमशः प्रथम एवं दूसरे स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया. इसके अतिरिक्त पर्यावरण विभाग व मौदा कर्मचारी कल्याण परीषद द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी कर्मचारी एवं उनके परिवार जनों को पुरस्कृत किया गया.

swadhinta diwas
सर्वप्रथम सीआईएसएफ के जवानो ने मुख्य अतिथि को “गॉड ऑफ़ ऑनर” देकर सलामी दी. मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया, जिसके सम्मान में उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत गाया. मुख्य अतिथि ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की एनटीपीसी का नाम ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी है. एनटीपीसी भारत सरकार की एक महारत्न कंपनी है. हमें ऊर्जा उत्पादन में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर देश का अंधकार मिटाकर रोशन करना है. सच्चे अर्थो में एक उभरता, आत्मनिर्भर व प्रगतिशील भारत का सृजन करना है. मुख्य अतिथि ने अपने पुरस्कृत कर्मचारियों को शुभकामनायें प्रदान की. स्वाधीनता दिवस के अवसर पर टाउनशिप स्थित ब्लूमिंग बर्ड के नन्हे बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. सीआईएसफ के जवानो ने ‘वन मिनिट ड्रिम’ व ‘वन मिनिट जंग’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमे जवानो ने अपने कार्यक्षमता, प्रोफेशनल क्षमता का प्रदर्शन किया. लड़ाई के समय नये एवं आधुनिक लड़ाई हथियारों को चलाना और दिक्कत आने पर उसे सुधारना सीआईएसफ के जवानो ने बखूबि से प्रस्तुत किया. जिसकी दर्शको ने बखुबी से सराहना की. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सहायक प्रबंधक मानव संसाधन वी.वी देशकर ने किया.

swadhinta diwas

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges