कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर तंज पर कसा है जिसमें उन्होंने नाले से निकलने वाली गैस से चाय बनाने वाले एक शख्स का किस्सा सुनाया था. राहुल गांधी ने कहा कि करोड़ों रोजगार देने का वादा करने वाले पीएम मोदी की रोजगार रणनीति अब ये है कि नाले में पाइप लगाकर गैस निकालिए और पकौड़े बनाइए.
कर्नाटक के बीदर में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘ये नरेंद्र मोदी जी की देश के लिए रोजगार की रणनीति है. नाले में पाइप लगाओ और पकौड़े बनाओ.’
उन्होंने रोजगार के मुद्दे को उठाते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि मोदी जी की नाले से निकली गैस से युवाओं को रोजगार देने की रणनीति बता रहे हैं. पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाले अब कह रहे हैं कि आप पकौड़े बनाओ, हम गैस नहीं देंगे.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





