Published On : Mon, Jul 21st, 2014

मेहकर : व्यापक और चौतरफा अध्ययन ही सफलता का मूलमंत्र

Advertisement


मेहकर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजगुरु का मत


मेहकर

mehkar
विद्यार्थियों के समक्ष विज्ञान और अभियांत्रिकी के अलावा भी अन्य अनेक क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाने के मौके उपलब्ध हैं. केवल परीक्षा में उच्च प्रतिशत हासिल कर लेना ही सफलता नहीं होती, बल्कि व्यापक और चौतरफा अध्ययन ही सफलता का मूलमंत्र है. यह मत उपविभागीय पुलिस अधिकारी और मे. ए. एस. हाईस्कूल तथा कनिष्ठ महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी नीरज राजगुरु ने व्यक्त किए.

मेहकर एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित तीनों हाईस्कूल, कन्या विद्यालय, कनिष्ठ और वरिष्ठ महाविद्यालय के 10 वीं, 12वीं और क्रीड़ा क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों के सत्कार समारोह में वे बोल रहे थे. संस्था के अध्यक्ष रविंद्र अवस्थी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. संस्था के पूर्व विद्यार्थी और प्रसिद्ध बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विनायक चांगाडे, संस्था के सचिव हर्षल सोमण, कोषाध्यक्ष सुधीर मुले, संचालक नीरज देशपांडे, वंदनाताई दीक्षित, प्राचार्य गणेश परिहार, प्राचार्य जि. नी. कुलकर्णी, मुख्याध्यापिका उमा जोशी प्रमुखता से उपस्थित थे.

Copy of mehkar
नगद राशि और सम्मान चिन्ह देकर सत्कार

12 वीं के विज्ञान संकाय में अमरावती बोर्ड से पिछड़े वर्ग में प्रथम आए स्वप्निल गवई के अलावा 10 वीं और 12 वीं के गुणवत्ताप्राप्त विद्यार्थियों और क्रीड़ा क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का अतिथियों के हाथों नगद राशि और सम्मान चिन्ह देकर सत्कार किया गया. नायब तहसीलदार विजय पिंपरकर ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. हर्षल सोमण ने प्रास्ताविक भाषण में संस्था के उज्जवल इतिहास के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन शशांक येवतकर ने किया जबकि सुधीर मुले ने आभार माना.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.