Published On : Wed, Jul 23rd, 2014

मेहकर : कार में किया युवती से सामूहित बलात्कार

Advertisement


मेहकर

तालुका के कलंबेश्वर की 17 वर्षीय युवती का चलती कार में तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया. यह घटना 20 जुलाई को घटी. मामला 22 जुलाई को दाखिल किया गया. तीनो आरोपी फरार है.

जानकारी के अनुसार तालुका के कलंबेश्वर की पीड़ित युवती 20 जुलाई को दोपहर के समय शौचालय गई थी. इसी दौरान सफ़ेद इंडिका कार में आए तीन युवकों ने युवती के मुह पर कपड़ा बांधकर उसे कार में बैठाया. उसके बाद चलती गाडी में आरोपियों ने युवती का बलात्कार किया. उसके बाद आरोपियों ने पीड़ित युवती को वाशीम जिले जे अनसिंग बस स्थानक पर छोड़ दिया.

इस प्रकरण की वजह से डरी हुई पीड़िता ने एक होटल से अपने घर में संपर्क किया. उसके बाद पीड़ित युवती के रिश्तेदार तुरंत अनसिंग बस स्थानक पर बहुंचे. पीड़ित युवती ने जानेफल पुलिस स्टेशन में इस घटना की शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मेहकर के शे.जरीन शे. जम्मा और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस घटना की आगे की जांच थानेदार प्रभाकर मते, पु.कों. सुरेश काले कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.