Published On : Wed, Jul 23rd, 2014

मेहकर : इजराईल द्वारा गाजापट्टी में हो रहे लगातार हमलों का मुस्लिम समाज द्वारा निषेध

Advertisement


मेहकर

ijtrail  (1)
फिलिस्तीन के गाजापट्टी में इजराईल द्वारा बार-बार हमले किये जाने से निर्दोष लोगों के मारे जाने का निषेध यहां के मुस्लिम समाज द्वारा किया गया है. उन्होंने इस संदर्भ में एक निवेदन मेहकर के तहसीलदार को सौंपा है.

उन्होंने अपने इस निवेदन में कहा कि, गाजापट्टी में जारी हमलों से निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं. जिसे रोकने के लिए भारत सरकार को पहल करनी चाहिये. इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मित्र देशों से चर्चा कर कोई ठोस कदम उठाना चाहिये तथा वहां शांति और सुव्यवथा के लिए प्रयास करना चाहिए.

इस निवेदन को देते समय अमन ग्रुप के अध्यक्ष तौफिक कुरैशी, युनुस पटेल, फारूक पठान, फिरोज आतर, इरफ़ान पहलवान, अनीस, खालेक कुरैशी, जमीर खान, इमाम अंसारी, अख्तर कुरैशी, रफीक, सादिक कुरैशी, निसार अंसारी, तौफीक खान, आवेज कुरैशी और आलिम आदि उपस्थित थे.

उल्लेखनीय है की भारी बरसात में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने इकठ्ठा होकर इमामबाड़ा चौक से तहसील कार्यालय जाकर यह ज्ञापन दिया.

Advertisement

ijtrail  (2)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.