वैधानिक विकास मंडल के पूर्व सदस्य प्रकाश पाटिल मारकवार ने कहा
मूल
जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष और वैधानिक विकास मंडल के पूर्व सदस्य प्रकाश पाटिल मारकवार ने कहा है कि किसी समय कांग्रेस का गढ़ रहे चंद्रपुर जिले में आंतरिक गुटबाजी ने कांग्रेस को 25 साल पीछे ढकेल दिया है. इसका फायदा अंततः विपक्ष को ही हुआ है. जिले में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए हमें आंतरिक गुटबाजी को परे रख काम करना होगा.
अपने निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए मारकवार ने लोकसभा चुनाव में हुई पार्टी की दुर्गति पर चिंता जताते हुए कहा कि जिले में कांग्रेस को खोखला कर रही आंतरिक गुटबाजी को खत्म करने का अब समय आ गया है. उन्होंने कहा कि जिले में जो भी पार्टी को पुनर्जीवित करेगा उसे ही विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं 25 साल से विधानसभा का टिकट मांग रहा हूं, मगर मुझे टिकट मिला नहीं. टिकट तो इस बार भी मांगूंगा, लेकिन टिकट नहीं भी मिला तो कोई गम नहीं होगा. पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसके पीछे पार्टी के सच्चे सिपाही की भांति खड़ा रहूंगा. इस मौके पर चिखली ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच मंडलवार भी उपस्थित थे.
ट्रक खराब, कल्याण-शिलफाटा मार्ग पर जाम
आषाढ़ी पर अनोखी कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र
अतुल लोंढे का भाजपा पर तीखा हमला
पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction...
बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews #Crime...
नागपुर में MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार! #NagpurNews #MDDrugs #CrimeBranch #NDPS #CrimeNews #newsupdate




