कोरोना वायरस को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पंजाब के बाद अब पूरे महाराष्ट्र में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है. इसके साथ महाराष्ट्र के बॉर्डर भी सीज कर दिए गए हैं. अब न तो कोई महाराष्ट्र की सीमा से बाहर जा सकता है और न ही महाराष्ट्र में आ सकता है.
इससे पहले हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है. 23 मार्च से 31 मार्च तक देश के 75 जिलों में लॉकडाउन घोषित किया गया है लेकिन इसके बावजूद कई लोग रास्तों पर दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपील की है कि लोग इसे गंभीरता से लें और नियमों का पालन करें. पीएम मोदी ने कहा, कई लोग इस लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. पीएम मोदी ने अपील की है कि खुद को और अपने परिवार को बचाइए. निर्देशों का सही तरीके से पालन करें. उन्होंने कहा, मैं राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि वह यह सुनिश्चित करें कि लोग नियमों का पालन करें.
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...
संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...
अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra








