Published On : Sat, Aug 23rd, 2014

भद्रावती : महत्वकांक्षी जलशुद्धिकरण केंद्र का उदघाटन

Advertisement


26 करोड़ की लागत के तीन महत्वपूर्ण विकासकाम संपन्न

सबके सहकार्य के बिना विकास असंभव : बालु धानोरकर

भद्रावती

udghatan bhadrawati
भद्रावती नगरपालिका के माध्यम से किए गए तीन महत्वपूर्ण विकासकामों का आज उद्घाटन किया गया। इसमें महत्वकांक्षी जलशुद्धिकरण केंद्र का समावेश है. इनकी लागत तकरीबन 26 करोड़ रूपये है.

इस दौरान जिले के पालकमंत्री तथा पर्यावरण मंत्री ना.संजय देवतले, शिवसेना जिलाप्रमुख बालु धानोरकर, नगराध्यक्ष अनिल धानोरकर, बलवंत गुंडावार, प्रफुल्ल चटकी, मुख्याधिकारी डॉ. विजय इंगोले, संजय वाघ आदि मान्यवर उपस्थित थे.

Advertisement

इस दौरान बोलते हुए बालु धानोरकर ने कहा की शहर के विकास के लिए हमेशा प्रयास करेंगे. शिवसेना का प्रत्येक कार्यकर्ता, पालिका कर्मचारी व नागरिकों के सहकार्य के बगैर इस शहर का विकास करना असंभव था. इन सभी के प्रयासों की वजह से यह विकास हो पाया है ऐसा धानोरकर ने कहा. इस दौरान धानोरकर ने पालिका के प्रस्तावित कार्य के बारें में जानकारी दी. तथा पालकमंत्री संजय देवतले, बलवंत गुंडावार ने अपना मनोगत व्यक्त किया.

udghatan bhadrawati
इस दौरान विकास काम पूरा करने वाले कॉन्ट्रैक्टर का सत्कार किया गया. प्रथम 25 करोड़ की लागत से बने जलशुद्धिकरन केंद्र का लोकार्पण किया गया. उसके बाद एक करोड़ रूपये की लागत से बने गणेश मंदिर समीप के भक्तशिवार व नाग मंदिर के समीप के हुतात्मा स्मारक परिसर उद्यान बगीचा व विकासात्मक काम का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम का प्रस्ताविक नगराध्यक्ष अनिल धानोरकर व संचालन सचिव सरपटवार तथा आभारप्रदर्शन मुख्याधिकारी डॉ. विजय इंगोले ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के नागरिक उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.