Published On : Fri, Sep 12th, 2014

भंडारा : सावरी में खुला विद्यार्थी और युवासेना कार्यालय

Advertisement


Vidyarthiभंडारा

भंडारा समीप के जवाहरनगर सावरी में 8 सितम्बर को अखिल भारतीय विद्यार्थी सेना और युवासेना कार्यालय का उद्घाटन आमदार नरेंद्र भोंडेकर के हाथों किया गया.
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि युवा सेना जिलाप्रमुख सतीश तुरकर, भारतीय विद्यार्थी सेना जिलाप्रमुख मुकेश थोटे उपस्थित थे. इसदौरान सावरी के जेष्ठ नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति थी. आमदार नरेंद्र भोंडेकर के उपस्थिति में बैठक कार्यालय में की गयी. सावरी की सरपंच आशा गिरीपुंजे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की.

कार्यक्रम की सफलता के लिए सचिव जांभुलकर, शुभम बण्ड, सौरभ और शिवसैनिक उपस्थित थे. संचालन भारतीय विद्यार्थी सेना जिला सचिव संजू माली और शाखा प्रमुख विनय वालदे ने किया. आभार प्रदर्शन संपर्क प्रमुख शिवसेना कार्यालय सावरी जवाहरनगर आनंद आकरे ने किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.