Published On : Tue, Apr 29th, 2014

भंडारा : सामूहिक विवाह समारोह में हुईं 5 शादियां

Advertisement

भंडारा 

श्री सत्यसाई की समाधि दिन पर छत्रपति शिवाजी सामूहिक विवाह समारोह समिति, कर्कापुर एवं मनोहरभाई पटेल अकादमी गोंदिया की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में 5 युगल परिणय सुत्र में बंधे.

कार्यक्रम का आयोजन तुमसर तहसील के कर्कापुर स्थित विठ्ठल रुख्मिनी मंदिर में किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में म्हाडा सभापति नाना पंचबुध्दे उपस्थित थे. प्रमुखता से बीडीसीसी बैंक सुनील फुंडे, कृषि उपज बाजार समिति के सभापति भाऊराव तुमसरे, जनकल्याण सहकारी संस्था के मुख्य प्रबंधक अजय हटवार उपस्थित थे.

कर्कापुर में आयोजित विवाह समारोह में उपस्थित अतिथिगण.

कर्कापुर में आयोजित विवाह समारोह में उपस्थित अतिथिगण.

उपस्थितों ने नवयुवकों को सफल भविष्य की बधाईयां दी. साथ ही नवयुवकों को अतिथियों के हाथों आवश्यक साम्रगी भेंट की गई. इसमें ग्रामीण एवं सत्यसाई सेवा समिति ने सहायता की.

समारोह में अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा नवयुगलों को सफल भविष्य की शुभकामनाएं दी ओर उन्हें आवश्यक सामग्री भेंट की गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.