Published On : Wed, Jul 16th, 2014

भंडारा : राशन कार्ड वितरण घोटाला : 6 कर्मचारीयों को नोटिस

Advertisement

भंडारा

यहाँ के तहसिल कार्यालय के अन्न व आपूर्ति विभाग की ओर से की गई जांच में कोरे राशन राशन कार्ड के हिसाब में गड़बड़ी का खुलासा हुआ. ईस मामले में विभाग के 6 कर्मचारियों को दोषी पाया गया है तथा उनको कारण बताओ नोटिस दिया गया है. यह नोटिस भंडारा तहसीलदार की और से दिया गया है. जिससे अन्न व आपूर्ति विभाग में खलबली मची हुई है. इस बीच इन दोषियों को निलंबीत कीए जाने की सुचना मिली है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभागीय आयुक्त नागपुर कार्यलय से जाँच अधिकारी ने यहाँ के अन्न व् आपूर्ति विभाग में कोरे राशन कार्ड की जाँच की थी और जाँच में पीले रंग के 2864, केसरी रंग के 3204, ऐसे कुल 6065 राशनकार्ड कम दिखाई दिए जबकि सफेद रंग के 34 राशनकार्ड ज्यादा दिखाई दिए. जाँच में ये भी साफ़ हुआ की कम राशन कार्ड का महसुल भी जमा नहीं कराया गया है.
दोषियों पर कार्रवाई करते हुए यहाँ के तहसीलदार सुशांत बंसोड़ ने 10 जुलाई को निरिक्षण अधिकारी आर. एस.अरमरकर , धान्य निरीक्षक जी.एच. मेश्राम, धान्य खरीदी निरीक्षक श्रीमती एम. जि. आकरे, कनिष्ठ लिपिक श्रीमती एस.डी. बन्सोड और ए.आर.गायधनी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. इस नोटिस में कम राशनकार्ड की रकम जमा किए जाने की वजह , सरकारी काम में अनियमीतता व कर्तव्य में लापरवाही बरते जाने के लिए कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. इस कार्रवाई से न केवल संबंधित विभाग बल्कि अन्य विभागों में भी खलबली मची हुई है.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges