Published On : Wed, Jun 18th, 2014

भंडारा : बस-ट्रक की जोरदार भिडंत, 12 घायल

Advertisement


खरबी नाका के पास हुई दुर्घटना 

बस-ट्रक की भिडंत में बस सडक से नीचे उतरी

भंडारा

accidentतेज गति से जा रही रापनि की बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी. इसमें में बस सडक से नीचे उतर गई, इस वजह से बस में बैठे 12 यात्री घायल हो गए. घटना विगत सोमवार को सुबह करीब 10.30 बजे राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 6 पर स्थित खरबी नाका के पास घटी. बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

अधिक जानकारी के अनुसार इस मार्ग से मवेशियों का झुंड सडक पार कर रहा था. इसमें नागपुर दिशा की ओर जा रहे ट्रक ने अपनी गति कम कर दी. उसी दिशा में तेजी से आ रही राष्ट्रीय परिवहन निगम के 2 बाय 2 की भंडारा-नागपुर निमआराम बस (क्रमांक-एम.एच.17/सी.9097) ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. इसमें बस का सामने का कांच टूटा एवं बस सडक से नीचे उतर गई. इस घटना में ट्रक आगे निकल गया. घटना में बस चालक, वाहक समेत 12 यात्री घायल हो गए. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हवलदार मेंढे, सिपाही राऊत घटनास्थल पहुंचे और घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल किया गया. अस्पताल में घायलों का उपचार कर उन्हें घर सुरक्षित भेजा गया. इस घटना के घालयों में बसचालक राधेश्याम खडसे भंडारा (34), वाहक चकारा निवासी अनुसया भोयर (65), कापसी (नागपुर) निवासी राधेश्याम मेश्राम (50), सलीम शेख (39), और वसंता कावले (52), पारडी निवासी संदीप उईके (32), लाखनी की सोनल खेडीकर (28), न्यु दिल्ली निवासी योगेशकुमार रामसिंग (17), भंडारा की निवासी रोशनी गुप्ता (20) और लता गौर (54) भंडारा का समावेश हैं.

Advertisement

भंडारा रापनि विभाग के निरीक्षक रमेश गडेकर ने बस को तेज गति से चलाने एंव यातायात नियमों पर दखल लेते हुए फरियादी की शिकायत के अनुसार बसचालक के खिलाफ बस चालक राधेश्याम खडसे के खिलाफ जवाहरनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया. इस घटना की जांच पुलिस हवलदार नेवालचंद्र टिचकुले कर रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.