Published On : Sun, Mar 30th, 2014

भंडारा: बदलाव की बयार पे सवार हो पहुचेंगे लोकसभा – फडणवीस

Advertisement


मोहाडी में 
हजारो लोगों ने जनसभा में उपस्थिति कराई दर्ज़ 

Devendra-Fadnavis

यह आम चुनाव ना सिर्फ भंडारा गोंदिया के लोकसभा उम्मीदवार नाना पटोले के भाग्य का फैसला करेगा ना ही नरेन्द्र मोदी के भाग्य का बल्कि यह चुनाव देश के भाग्य का फैसला करने वाला चुनाव है | देश बदल रहा है और भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवार इस बदलाव की बयार पे सवार हो लोकसभा पहुचेंगे | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र फडणवीस का | उन्होंने शनिवार को भंडारा जिले के लाखान्दुर, कोदामेंधी, सिहोरा, तुमसर और मोहाडी में भाजपा के उम्मीदवार नाना पटोले के प्रचार के लिए आयोजित सभाओं को संबोधित किया |

अपने भाषण में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की पडोसी देश पाकिस्तान ने देश में आतंक मचा रखा है, पाकिस्तान के सैनिक भारत के सैनिकों का सर कलम कर ले जाते हैं और अपने प्रधानमंत्री न हिलते हैं न डोलते हैं न ही बोलते हैं | देश को आज एक सक्रीय प्रधानमंत्री की ज़रुरत है और यह ज़रुरत भाजपा ही पूरी कर सकती है |

Devendra-Fadnavis-1

Advertisement

भारी जनसमुदाय को उद्बोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास आज आठ सांसद हैं इसीलिए इनकी स्थिति इन्नोवा कार की सीटों जैसी है | मगर आने वाले चुनाव के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की हालत नेनो कार जैसी हो जाएगी और इनके पास मुश्किल से ४ ही सीटें रहेंगी | भंडारा जिले के धान उत्पादक किसानों को उनके माल का भाव नहीं मिलता, दलाल बढे हुए हैं, लोडशेडिंग अभी भी शुरू है | ओबीसी छात्रों का वजीफा बंद करने की चाल भी राज्य सरकार ने चली थी मगर विधान सभा में विधायक पटोले की वजह से ओबीसी छात्रों को न्याय मिल सका ऐसा देवेन्द्र फडणवीस ने कहा | जनसभा में भाजपा के विधायक खुशाल बोपचे और भंडारा से शिव सेना के विधायक नरेन्द्र भोंडेकर भी मौजूद थे |

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.