Published On : Thu, Aug 14th, 2014

भंडारा : निर्वाचन क्षेत्र तीन और दावेदार 64

Advertisement


भाजपा ने भंडारा जिले के तीन क्षेत्रों के लिए साक्षात्कार लिया


भंडारा

भंडारा जिले के तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा के टिकट के लिए 64 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है. इसमें भंडारा विधानसभा क्षेत्र से 13, तुमसर 21 और साकोली निर्वाचन क्षेत्र के लिए 30 दावेदार हैं. सभी ने आज वरिष्ठ नेताओं के समक्ष साक्षात्कार दिया. भाजपा के प्रदेश महासचिव विधायक राम शिंदे और भाजपा किसान आघाडी के प्रदेशाध्यक्ष झानोबा मुंडे ने पत्र परिषद में यह जानकारी दी. वैसे, जिले के 3 में से 2 निर्वाचन क्षेत्र फिलहाल भाजपा के कब्जे में हैं. पिछले चुनाव में भाजपा ने तुमसर की सीट गंवा दी थी.

विधानसभा चुनाव के लिए साक्षात्कार प्रारंभ
विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से चर्चा करने, चुनाव के इच्छुक लोगों के आवेदन स्वीकार कर उनके साक्षात्कार लेने के लिए विधायक शिंदे व मुंडे आज भंडारा आए थे. स्थानीय इंद्रलोक सभागृह में उन्होंने अनेक नेताओं से चर्चा की. महायुति के सीट-आबंटन में भंडारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शिवसेना के खाते में होने के बावजूद भाजपा के 13 नेताओं ने साक्षात्कार दिया. तुमसर के लिए 21 और साकोली निर्वाचन क्षेत्र के लिए 30 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश कर साक्षात्कार दिया.

रिपोर्ट सौंपेंगे महाराष्ट्र संसदीय बोर्ड को
पत्र परिषद में बताया गया कि भाजपा की प्रत्येक कमेटी द्वारा दिए गए कार्यक्रम के अनुसार राज्य के 36 जिलों में 16 टीमें इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार ले रही हैं. शिंदे ने बताया कि भंडारा-गोंदिया जिले की पूरी रिपोर्ट महाराष्ट्र संसदीय बोर्ड को सौंपी जाएगी.

वातावरण महायुति के पक्ष में
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में वातावरण महायुति के पक्ष में है. उन्होंने विश्वास जताया कि 15 साल बाद राज्य में महायुति की सत्ता आने वाली है. भंडारा निर्वाचन क्षेत्र शिवसेना के लिए छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक से लोग नाराज हैं. यह हम वरिष्ठ नेताओं को बताएंगे. निर्णय महायुति के हित में ही लिया जाएगा. पत्र परिषद में तारिक कुरैशी, चरण वाघमारे, भरत खंडाइत, राजकुमार गजभिये, प्रदीप पडोले उपस्थित थे.

ये हैं टिकट के इच्छुक दावेदार
भंडारा – (13) : जि. प. सभापति अरविंद भालाधरे, पूर्व सभापति हंसाताई खोब्रागड़े, राजकुमार गजभिये, गोवर्धन चौबे, हरीश मोरे, लोकेश रंगारी, चंद्रभूषण मेश्राम, सुनील शेंडे, अविनाश साखरे, नालु खंडारे, नितिन तुमाने, चंद्रकला गजभिये व सायली ढोके.

Advertisement

तुमसर – (21) : चरण वाघमारे, प्रदीप पडोले, राजेंद्र पटले, शिशुपाल पटले, मनोहर सिंगनजुड़े, गीता कोंडेवार, मधुकर कुकडे, रमेश पारधी, श्याम धुर्वे, हरेंद्र रहांगडाले, सुनील लांजेवार, उल्हास बुराडे, अधि. आशीष कुकडे, अरुण लांजेवार, उमेश बांते, धनराज मोटघरे, महेंद्र शेंडे, मुन्ना पुंडे, प्रशांत शेंडे, व भोजराज पारधी.

साकोली – (30) : डॉ. श्याम झिंगरे, सविता ब्राम्हणकर, रेखा भाजीपाले, गीता कापगते, भरत खंडाइत, शिवराम गिरेपुंजे, वसंत एंचिलवार, डॉ. प्रशांत पडोले, दादा टिचकुले, बाला काशीवार, वामन बेदरे, नारायण हटवार, तु. रा. भुसारी, सीताराम हटवार, बापूसाहेब अवचटे, अधि. मनीष कापगते, रामरतन चांदेवार, रामचंद्र राउत, डॉ. अजय मुमसरे, गजानन डोंगरवार, अधि. घनश्याम कापगते, राजेश बांते, सत्यवान हुकरे, अनिल मेंढे, ब्रम्हानंद कुरंजेकर, उमाशंकर पर्वते, भोजराज कापगते, विनायक बुरडे.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.