ईवीएम सामाजिक न्याय भवन में बंद

भंडारा- गोंदिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कल हुए चुनाव में 72.21 फीसदी वोट डाले गए. इसमें 6,13,368 पुरुष (73.14 फीसदी) और 5,79,757 महिलाएं (71.26) शामिल हैं. 6 विधानसभा क्षेत्रों तुमसर, भंडारा, साकोली, अर्जुनी/मोरगांव, तिरोडा व गोंदिया में फैले इस लोकसभा क्षेत्र के 2079 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ. सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया था.
सर्वाधिक 76.86 प्रतिशत मतदान अर्जुनी/मोरगांव में हुआ, जबकि गोंदिया में सबसे कम 65.64 फीसदी वोट ही डाले गए. अन्य विधानसभा क्षेत्रों में से तुमसर में 74.46 प्रतिशत, भंडारा – 70.44 प्रतिशत, साकोली- 76.20 प्रतिशत और तिरोडा में 71.43 फीसदी मतदान हुआ. भंडारा- गोंदिया लोकसभा क्षेत्र में तकदीर आजमा रहे 26 उम्मीदवारों का भाग्य कल ईवीएम में बंद हो गया.
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने डाला वोट
मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे हुई और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ी रही. जिलाधिकारी डॉ. माधवी खोडे ने प्रगति महाविद्यालय के मतदान केंद्र पर तो पुलिस अधीक्षक कैलाश कणसे ने सेंट पॉल के मतदान केंद्र पर मतदान किया. जिलाधिकारी डॉ. खोडे ने भंडारा शहर के 6 संवेदनशील मतदान केंद्रों का जायजा लिया, जबकि कैलाश कणसे ने गोंदिया सीमा पर स्थित संवेदनशील मतदान केंद्र पिटेझरी का निरीक्षण किया
स्ट्राँग रूम सील
6 विधानसभा क्षेत्रों के 2079 मतदान केंद्रों से आई ईवीएम को सामाजिक न्याय भवन में रखा गया है. यहां बनाए गए स्ट्राँग रूम को सील करने की प्रक्रिया निर्वाचन निरीक्षक समीर सिंह चंदेल, निर्वाचन अधिकारी डॉ. माधवी खोडे, नानाभाऊ पटोले, धनंजय दलाल सहित अन्य उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की देखरेख में सम्पन्न कराई गई.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death








