Published On : Thu, May 29th, 2014

ब्रह्मपुरी : विद्युत ट्रांसफार्मर को लगी आग ; अग्निशमन गाडी खराब

Advertisement


नगरपरिषद के पानी के टैंकर से आग पर पाया गया काबू

ब्रह्मपुरी

Tranfarmer fire
ब्रह्मपुरी – आरमोरी मार्ग के एलआयसी कार्यालय के सामने के पोल के ट्रांसफार्मर में आग लग गई. इस आग से आसपास के व्यवसायिक व रस्ते से आवागमन करनेवाले नागरिकों में कुछ वक्त के लिए भय का वातावरण निर्माण हो गया था.

ब्रह्मपुरी में तापमान करीब 46 डिग्री सेल्सियस चढ़ा है. ऐसे में एक विद्युत ट्रांसफार्मर को अचानक से आग लगने से परिसर में भय का वातावरण निर्माण हो गया था. यह ट्रांसफार्मर ब्रह्मपुरी – गडचिरोली रस्ते से ही सटा है. वही उसके समीप बैंक ऑफ़ इंडिया, दवाखाना, लक्ष्मी सॉ मील, बिअर बार, अनेक व्यवसायिक दुकाने है. आग बुझाने के लिए नगरपरिषद में अग्निशमन गाडी के लिए नागरिकों ने फ़ोन किया गया तो गाडी खराब होने की जानकारी दी गई.  विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए अग्निशमन सिलेंडर लए. परंतु उससे आग पर काबू पा न सके. बाद में नगरपरिषद के पानी के टैंकर से आग पर काबू पा लिया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.