Published On : Sat, May 17th, 2014

ब्रह्मपुरी : बीमारी से पीड़ित व्यक्ति ने की आत्महत्या

Advertisement


ब्रह्मपुरी

बीमारी से पीड़ित एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. चांदगांव की तरफ जाने वाले डोंगेघाट नाला परिसर के एक पेड़ से लटकी उनकी लाश पाई गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी के गांधीनगर के रहवासी दादाजी मुखरु नान्हे (55) को टी.बी की बीमारी थी. इलाज कराते और दवाइयां खाते हुए वे थक चुके थे. आखिर बीमारी से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने चांदगांव की तरफ जाने वाले मार्ग के डोंगेघाट के समीप एक पेड़ से दोपहर को रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शाम के समय पास के एक खेत मालिक को दादाजी की लाश पेड पर लटकी दिखाई दी. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने उनके परिवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिवार के स्वाधीन कर दिया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.