Published On : Sat, May 17th, 2014

ब्रम्हपुरी : ट्रैक्टर पर गिरा स्वागत गेट, एक मृत और दो घायल

Advertisement


ब्रम्हपुरी

tarck
एक ट्रैक्टर पर लदी कॉंक्रीट मिक्सर मशीन का ऊपरी छोर एक सीमेंट के प्रवेश द्वार से टकराने से गेट ट्रैक्टर पर गिर पड़ा. इस दुर्घटना में एक व्यकि की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. यह घटना आज दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास की है. मृतक का नाम होमलाल सलामे (35) बुचाटोला जिला राजनांदगांव निवासी है, जबकि घायलों में संतकुसराम यादव (18) और शत्रु यादव (40) दोनों घेरुघाट निवासी शामिल हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां से 6 किलोमीटर दूर ब्रम्हपुरी-पवनी मार्ग पर स्थित ग्राम चांदली में एक सीमेंट कॉंक्रीट का स्वागत गेट 1994 में बनाया गया था. पिछले तीन सालों से गेट की हालत खस्ता हो चली थी. उक्त गेट को गिराने के संबंध में ग्राम पंचायत ने पिछले महीने 22 अप्रैल को ही एक प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन गेट गिराने में विलंब हो रहा था.

आज चांदली की ओर जा रहे एम. एच. 34 एल 8313 क्रमांक के ट्रैक्टर पर लदी कॉंक्रीट मिक्सर मशीन का ऊपरी छोर गेट से टकरा गया, जिससे गेट ट्रैक्टर के इंजिन पर गिर पड़ा. इससे ट्रैक्टर में बैठे होमलाल सलामे, संतकुसराम यादव और शत्रु यादव घायल हो गए. घायलों को ख्रिस्तानंद रुग्णालय में भर्ती कराया गया, जहां होमलाल सलामे ने दम तोड़ दिया. दरअसल ग्राम पंचायत का प्रस्ताव पारित होते ही उक्त गेट को गिरा दिया जाता तो यह हादसा हो ही नहीं पाता था.

बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक चांदली का था और गांव के निकट गोसीखुर्द के कार्यस्थल से मशीन लेकर सावरला की तरफ जा रहा था. इसी बीच खाने का समय होने के कारण गांव में ही एक विवाह समारोह में भोजन करने के लिए स्वागत गेट से जाते समय यह हादसा हो गया. गांव के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षक गोविंदा करंबे के यहां विवाह समारोह होने के बावजूद उन्होंने सब छोड़कर घायलों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.