Published On : Mon, Jul 28th, 2014

बुलढाणा : शहीद-स्मारक के लिए निधि देंगे विधायक शिंदे

Advertisement


बुलढाणा

blood donate
कारगिल के शहीदों की स्मृति को ताजा रखने की दृष्टि से सामाजिक वनीकरण विभाग ने पोखरी की छह एकड़ जमीन पर नंदनवन बनाया है. इस स्मृति वन में शहीदों का स्मारक बनाने की मांग यहां के गांववासियों ने की है. इस स्मारक के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को मान्यता के लिए भेजा है. विधायक विजयराव शिंदे ने आश्वासन दिया है कि स्मारक के लिए लगनेवाली निधि वे उपलब्ध कराएंगे.

पोखरी के इसी स्मृति वन में कारगिल स्मृति दिन के अवसर पर वृक्षारोपण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम में विधायक शिंदे बोल रहे थे. कार्यकम की अध्यक्षता सामाजिक वनीकरण विभाग के उपसंचालक प्रकाश लोणकर ने की. विधायक शिंदे ने कहा कि कुछ पूर्व सैनिकों ने उनसे मिलीटरी कैंटीन शुरू करने का आग्रह किया है. लेकिन यह मामला केंद्र सरकार के अधिकार-क्षेत्र में होने की वजह से वे ऐसा नहीं कर सकते. उन्होंने इस मामले पर ध्यान देने का आश्वासन जरूर दिया.

कार्यक्रम में उपविभागीय अधिकारी एस.के. खांदे, तहसीलदार दीपक बाजड, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मिलिंद बड़गे, संदीप शेलके, प्रा. सुहास लहणे, अशोक गव्हाने, अमृता पाटिल, सुखराम सोनुने, डॉ. रामदास गोंडे, ग्रामसेवक वी. एस. चव्हाण आदि उपस्थित थे. प्रास्ताविक भाषण आयोजक एकडे ने किया, जबकि संचालन व आभार प्रदर्शन रणजीतसिंह राजपूत ने किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.