Published On : Mon, Jul 21st, 2014

बुलढाणा : कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में घंटा बजाया

Advertisement
केंद्र सरकार की कथनी-करनी के फर्क की निंदा की

बुलढाणा
 

ghanta morchaकांग्रेस ने आज महंगाई के विरोध में जोरदार तरीके से घंटा बजाकर केंद्र सरकार और प्रशासन के कानों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार बुलढाणा जिला कांग्रेस कमेटी, तालुका कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस और कांग्रेस के सभी सेल की ओर से यह घंटानाद आंदोलन किया गया.

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय अंभोरे के नेतृत्व में स्थानीय गांधी भवन से आंदोलन की शुरुआत हुई. आंदोलन के दौरान भाजपा सरकार की कथनी और करनी के फर्क की निंदा की गई. कहा गया कि केंद्र सरकार के बजट में न तो विकास की कोई दिशा दिखाई देती है और न ही महंगाई रोकने पर कोई बात कही गई है. भाजपा पिछले 10 साल से कह रही थी कि देश का 20 लाख करोड़ रुपए का काला धन विदेशों में जमा है. मगर अब जब उनकी सरकार आई है तो काला धन भी कम होकर 14 हजार करोड़ ही रह गया है. सरकार की नीतियों के विरोध में पार्टी की ओर से जोरदार घंटानाद किया गया.

आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय अंभोरे, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील सपकाल, तालुका कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम देवकर, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश दलवी, समाधान हेलोडे, हर्षवर्धन सपकाल, विश्वनाथ माली, दीपक मास्टर, अल्पसंख्यंक सेल के शहर अध्यक्ष रियाज ठेकेदार, नगरपालिका उपाध्यक्ष विनोद बेंडवाल, नगरसेवक राजू काटीकर, जाकिर कुरेशी, सतीश मेहेंद्रे, गणेश जाधव, गोपालसिंह राजपूत, हरणखेड़कर, सज्जू अंसारी, सैयद आसिफ सै. युसुफ, एम. वाय. शेख, पंकज शिंदे, अल्ताफ खान, चिंटू परशे, शरद पवार, शैलेष सरकटे, पी. डी. महाले, उत्तमराव बाजड, भगवान तायड़े, जगदीश जाधव, ज्योत्स्ना जाधव, तेजस्विनी सावले, मो. सोफियान, शिवा चव्हाण, राजू पवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.