सास्ती के बीच बहने वाली नर्धा नदी किनारे आज दोपहर १२ बजे वेकोलि कर्मचारी का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गयी है।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक का नाम हनुमंतु राजय्या पंडल्ला ( ३५ ) है। स्थानीय आंबेडकर वार्ड में रघुनाथ चांदे के घर पर किराये से रहने वाला हनुमंतु मूलतः आंध्रप्रदेश के रामक्रिष्णापुरे ग्राम निवासी है। वह सास्ती कालरी में इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्यरत था. २० फ़रवरी की रात पाली में वह अपनी ड्यूटी के लिए गया था किंतु आज दोपहर १२ बजे लोगों को नर्धा नदी किनारे शव दिखाई दिया। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा किया।
मामले की जांच कर रहे ए.पी.आई राठोड और संतोष इंगले के अनुसार शव के हाथ पैर टूटे होने से उसकी पुल से गिरने से मौत हुई अथवा किसी ने मारकर डाल दिया। यह पी एम रिपोर्ट के बाद साफ होगा।
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...
संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...
अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra







