Published On : Sat, Jun 21st, 2014

बल्लारपुर : प्रभु ने पुल से लगाई ट्रेन पर छलांग

Advertisement


उच्चदाब विद्युत वाहिनी के स्पर्श से 80 फीसदी जला, हालत गंभीर


बल्लारपुर

21chd19
बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के रेलवे पुल से एक यात्री ने स्टेशन पर खड़ी नागपुर-काजीपेठ पैसेंजर पर छलांग लगा दी, जिससे वह उच्च दाब विद्युत वाहिनी से छूकर 80 प्रतिशत जल गया. वडसा देसाईगंज के ग्राम कुरुड का निवासी प्रभु रामदास ठाकरे (30) गंभीर अवस्था में अस्पताल में पड़ा जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहा है. यह घटना आज 21 जून को तड़के घटी. घटना तड़के साढ़े तीन बजे के आसपास रेलवे पुलिस चौकी के सामने स्थित पलेटफॉर्म क्रमांक 1 पर घटी.

प्रभु ट्रैक्टर की मरम्मत का काम करता है. बताया जाता है कि कभी-कभी उसे पागलपन के दौरे भी पड़ते हैं. घटना के दिन यानी आज वह ट्रैक्टर की मरम्मत का काम कर हैदराबाद से एक मित्र के साथ बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पहुंचा. वह और उसका मित्र वडसा जाने के लिए साढ़े 5 बजे की बल्लारशाह-गोंदिया पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. तभी अचानक प्रभु ने मित्र की नजर बचाकर पुल पर से तेजी से भागते हुए नागपुर-काजीपेठ पैसेंजर गाड़ी पर छलांग लगा दी. गाड़ी उस वक्त प्लेटफार्म पर खड़ी हुई थी. इस कोशिश में वह रेलवे की उच्चदाब विद्युत लाइन से छू गया, जिसमें वह 80 प्रतिशत जल गया.

बिजली के तार के छूने से जोर से आवाज हुई, जिससे स्टेशन परिसर में खलबली मच गई. जीआरपी रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक दत्ता पेंडके, अमोल हिंगणे, भांगे, ईश्वर, प्रशांत वानखेडे आदि ने जख्मी प्रभु को तत्काल चंद्रपुर सामान्य रुग्णालय पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.