Published On : Wed, Apr 2nd, 2014

फुक्किमेटा – चिमनटोला मार्ग से चलना हुआ मुश्किल भरा

Advertisement

परिसर की जनता में काफी आक्रोश दुर्घटना को दे रहे है न्योता बांधकाम विभाग की अनदेखी का नतीजा 

02

आमगांव – एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार बड़े-बड़े दावे करते है की गांव से गांव जोड़ो जिसमें मुख्यत: पक्की सड़को पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ऐसा आश्वासन हर बार लोकसभा और राज्यसभाओं के चुनाव आते ही मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी सभाओं के दौरान ऐलान किया जाता है। लेकिन वादे से सिर्फ़ वादे ही रह जाते है। उनपर अमल नही किया जाता। इसका एक बड़ा उदाहरण आमगांव से दक्षिण की ओर जाने वाले फुक्किमेटा – चिमनटोला मार्ग की पिछले सात – आठ वर्षो से हालत जस की तस बनी हुई है।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस मार्ग से मुख्यालय से राज्य परिवहन निगम बस सेवा चालू है जो दिन में सुबह ८ बजे और दोपहर २ बजे आमगांव से प्रस्थान का समय है। लेकिन मार्ग की हालत खस्ता होने की वजह से फुक्किमेटा – चिमनटोला के यात्री बस में बैठना पसंद नहीं करते या तो यात्री पैदल जाना पसंद करते है या तो दुपहिया से जाना पसंद करते है। यदी गलती से इस मार्ग की बस में गर्भवती महिला या दिल का मरीज बैठ जाए तो उसका भगवान ही मालिक है। इस मार्ग के किस ग्राम में बस में बैठी गर्भवती महिला की प्रसुती करवानी पड जाऐ इसकी कोई गैरंटी नही दे सकता।

01प्रशासन के उदासीन रवैये की वजह से इस मार्ग से चलने वाली ” अमगांव – तिल्ली ” बस सेवा कई बार शुरू हो के बंद हो चुकी है। बस सेवा अभी शुरू है। लेकिन बेहाल रास्तो की वजह से यह सेवा बंद होने की कगार पर खड़ी है। हाल ही में दि. २६ मार्च २०१४ को फुक्किमेटा के पास ऑटो पलटने से मारेगांव निवासी सेवंता आंबडारे नामक महिला के घायल होने का मामला भी सामने आया है। और दुर्घटना के कई मामले भी है। फिर भी बांधकाम विभाग क्या बड़ी दुर्घटना की राह देख रहा है ?

Advertisement

यदि इस मार्ग पर चलने वाली ” आमगांव – तिल्ली ”  बस खराब मार्ग की वजह से बंद होती है तो फुक्किमेटा, जांभुरटोला तिगांव, कोपीटोला व चिमनटोला ग्राम के हजारों यात्री तथा स्कूल के छात्र – छात्रायें काफी प्रभावित होंगे। इस मार्ग से छेग का बड़ा तिर्थस्थल श्री सुर्यादेव मांडोदेवी देवस्थान के दर्शनार्थी नवरात्री व आम दिनों में भी भरी तादाद में आवागमन करते है तथा यह क्षेत्र व्यपारिक दृष्टी से जुड़े होने की वजह से इस मार्ग से भारी वाहनो का भी आवागमन रहता है।

इस मार्ग का महत्व इसलिए और बढ़ जाता है क्यों की आमगांव और गोरेगांव इस दोनों तहसीलों को जोड़ने का कम करता है। इसलिए क्षत्र के प.स. सदस्य जि.प. सदस्य, विधायक व आदि जन प्रतिनिधियों से इस मार्ग की नविनीकरन करवा कर परिसर वासियों को तकलीफों से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र की जनता ने मांग की है।

Advertisement
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud #Theft #WeddingScam #Photographer

शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment  #HotelFraud #crimenews

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #Justice

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting #NagpurPolice

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate #crimenews

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges