केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एवं भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार प्रफुल्ल पटेल के परचा दाखिल करने के साथ ही उनकी तथा उनकी पत्नी वर्षा पटेल की कुल संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया | दोनों के पास कुल मिलकर १९५ करोड़ ९६ लाख ८५ हज़ार ७७९ रूपये हैं जिनमे अकेले प्रफुल्ल पटेल के पास ७१ करोड़ ५९ लाख ३२ हज़ार ४६४ रूपये हैं |
जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपे घोषणापत्र में प्रफुल पटेल ने अपनी तथा अपनी पत्नी की संपत्ति का पूरा ब्यौरा दिया है | सन २०१२-१३ में प्रफुल्ल पटेल की कूल नकद आय ४,०३,९३० रूपये हैं जबकि उनकी पत्नी की कूल नकद आय ३ करोड़ ५७,४७८८० रूपये है | प्रफुल्ल पटेल के पास नकद ३००० रूपये, २७,८०,०७५ रूपये के बैंक जमा राशी, २ करोड़ ८०,४९,७२० रूपये के बांड, शेयर और म्यूच्यूअल फण्ड इन्वेस्टमेंट, २१,२४,०४४ रूपये के एडवांस प्राप्ति योग्य रकम, १ करोड़ २६,५५,८७५ के आभूषण मिलाके ४ करोड़ ५६,१२,७१४ रूपये की चल संपत्ति और ६७ करोड़ ०३,१९७५० रूपये की अचल संपत्ति के साथ ७१ करोड़ ५९ लाख ३२४६४ की कूल संपत्ति घोषित की है | वहीं वर्षा पटेल के पास नकद ४,६३० रूपये, ८०,०२,८९१ रूपये के बैंक जमा राशी, १ करोड़ ५५,४८,९५८ रूपये के बांड, शेयर और म्यूच्यूअल फण्ड इन्वेस्टमेंट, ६,४२,६३,८१८ रूपये के एडवांस प्राप्ति योग्य रकम, २ करोड़ ५०,४२,५१८ रूपये के आभूषण मिलाकर ११ करोड़ २८,६२,८१५ रूपये की चल संपत्ति और ११३ करोड़ ०८,९०,५०० रूपये की अचल संपत्ति के साथ १२४ करोड़ ९६ लाख ८५७७९ की कूल संपत्ति घोषित की है | इस तरह प्रफुल्ल पटेल और वर्षा पटेल के पास कूल घोषित संपत्ति १९५ करोड़ ९६ लाख ८५ हज़ार ७७९ रूपये है |
ज़ाहिर सी बात है की इस लोकसभा चुनाव में विदर्भ से सबसे महंगे उमीदवार के रूप में केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को देखा जा रहा है | गौरतलब है की पटेल दंपत्ति के पास जो भी कृषि और गैर कृषि जमीनें हैं वह वर्षा पटेल के नाम हैं | जबकि नडियाड, गुजरात स्थित मकान और मुंबई स्थित सीजे हाउस का कुछ हिस्सा प्रफुल्ल पटेल के नाम है और वर्षा पटेल के नाम आनंद गुजरात स्थित जमीन और मुंबई स्थित सीजे हाउस भी है | इस घोषणापत्र में एक मजेदार तथ्य यह सामने आया है की प्रफुल्ल पटेल या उनकी पत्नी के पास एक भी दुपहिया या चार पहिया वाहन नहीं है |
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...





