Published On : Tue, Jul 1st, 2014

पवनी : पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतें वापस लें

Advertisement


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सरकार से मांग, ज्ञापन सौंपा


पवनी

nivedan Rakapa
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में पवनी के नायब तहसीलदार की मार्फ़त सरकार को ज्ञापन सौंपा और पेट्रोल, डीजल, शक्कर आदि की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की. राकांपा ने रेल किराए में की गई बढ़ोतरी भी वापस लेने की मांग की है.

ज्ञापन में कहा गया है कि अच्छे दिनों का वादा कर केंद्र में आई सरकार के सारे वादे झूठे निकले हैं. एक महीने में महंगाई तेजी से बढ़ी है. ज्ञापन में सरकार से मांग की गई है कि धान को 3000 रुपए भाव दिया जाए, बीपीएल कार्डधारकों को सरकारी नियमानुसार पीला राशन कार्ड दिया जाए, ओलापीड़ित और बाढ़पीड़ित किसानों को तत्काल सानुग्रह अनुदान दिया जाए.

ज्ञापन देते समय राकांपा के प्रदेश सचिव धनंजय दलाल, वरिष्ठ नेता विलासराव श्रृंगारपवार, दुग्ध संघ के अध्यक्ष विलास काटेखाये, जि. प. सदस्य राजेश डोंगरे, तालुकाध्यक्ष लोमेश वैद्य, कार्याध्यक्ष शैलेश मयुर, किसनाबाई भानानकर, शुभांगी श्रृंगारपवार, सुनंदा पेंदाम सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.