Published On : Mon, Apr 21st, 2014

पवनी: उधारी का पैसा मांगा तो घायल कर दिया गर्भवती महिला की लातों-घूसों से की पिटाई

Advertisement

पवनी.

एक गर्भवती महिला को अपने ही पैसे मांगना भारी पड़ गया. पैसा मांगने से गुस्साए युवक ने महिला की इतनी पिटाई की कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. 20 अप्रैल को हुई इस घटना में घायल महिला का नाम वर्षा बंडू खांदाडे (30) है, जबकि आरोपी नरेश देशमुख (35) घटना के बाद से फरार है.

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नरेश देशमुख ने दिवाली से पहले बंडू खांदाडे से 7 पायली मूंग बुआई के लिए खरीदी थी, मगर उसके 600 रुपए 6 माह की अवधि बीतने के बाद भी बंडू को नहीं दिए थे. पैसा मांगने पर नरेश टालता रहता था. घटना के दिन सुबह 8 बजे बंडू खांदाडे की पत्नी वर्षा किसी काम से गोपाल देशमुख के घर गई थी. नरेश का मकान उसी के बाजू में होने के कारण उसने नरेश को अपने पैसों के लिए तगादा किया. वर्षा के पैसा मांगते ही उसने अपने हाथ का बर्फ का टुकड़ा फेंककर वर्षा को दे मारा. इसके साथ ही नरेश ने वर्षा को लातों-घूसों से मारना शुरू कर दिया. पिटाई से वर्षा की नाक से खून बहने लगा. वह बेहोश हो गई.

आसपास की महिलाओं ने वर्षा को नरेश के चंगुल से छुड़ाया और उसे पवनी के ग्रामीण अस्पताल ले गए. वर्षा तीन माह की गर्भवती है. ग्रामीण रुग्णालय में भी खून बंद नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल में दाखिल किया गया. नरेश घटना के दिन से ही फरार है. पुलिस को अब तक उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है. बंडू खांदाडे ने नरेश के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है. पुलिस ने भादवि की धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया है.

Pic-2

Advertisement

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.