Published On : Wed, Apr 30th, 2014

परतवाड़ा : गैस एजेंसी कर्मचारी से एक लाख लूटा

Advertisement


परतवाड़ा में तीन दिनों में लूट की दूसरी घटना

परतवाड़ा

सोमवार की रात गैस गोदाम कर्मचारी के पास से एक लाख रुपए से अधिक नगद राशि छीनकर तीनों लुटेरे मोटरसाइकिल से फरार हो गए. तीन दिन के भीतर इस तरह की दूसरी घटना है.

Gold Rate
Aug 3 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इंडेन गैस डीलर आदिशक्ति गैस एजेंसी का गोदाम अंजनगांव रोड पर शांति वाटिका के करीब स्थित है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां सिलेंडर डिलीवरी करने का काम निपटाकर राजेंद्र मोहोड़ हमेशा की तरह शाम में 7.30 बजे गोदाम बंद कर दुपहिया वाहन से जाने की तैयारी कर रहे थे. उनके पास थैली में दिन भर की राशि रखी थी.

मोटरसाइकिल पर बैग रखकर जैसे ही वे अपनी गाड़ी से आगे निकले, सफेद रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश उनके पास आए. योजनाबद्ध तरीके से एक बदमाश ने सिलेंडर के बारे में पूछा, इतने में दूसरे बदमाश ने उन्हें मोटरसाइकिल से गिराकर नगद राशि से भरी थैली छीनी और फरार हो गए. राजेंद्र मोहोड़ तत्काल परतवाड़ा पुलिस थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने पर जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एस. वीरेश प्रभु भी परतवाड़ा पहुंचे. उन्होंने अधीनस्थों को बदमाशों को तत्काल दबोचने के बारे में दिशा-निर्देश दिए. पुलिस ने हर के अनेक बदमाशों से पूछताछ भी की, लेकिन लूटेरों का कोई सुराग नहीं मिला.

Advertisement

तीन दिन पूर्व भी इसी तरह की लूट की घटना नवाब मार्केट में एक सर्राफा व्यवसायी राजू मोलेकर के साथ हुई थी. मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें लात मारकर गिरा दिया. लोगों के जमा होने से वे बच गए थे.

कुछ दिन पहले सुभाष चौक के किराना व्यवसायी विजय विधानी को डाकघर के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गिरा दिया और उनके पास से नगद 80 हजार रुपए लूट लिए थे. घटना की शिकायत के बाद भी अभी तक लुटेरे पकड़ में नहीं आए हैं. पिछले एक महीने से शहर में चोर-उचक्कों की हिम्मत बढ़ने से नागरिक तथा व्यवसायी चिंतित हैं.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
नागपूर महापालिकेच्या मुख्यालयात 'दारू पार्टी'; शहर चालवणाऱ्या कार्यालयात नेमकं चाललं तरी काय?

नागपूर महापालिकेच्या मुख्यालयात 'दारू पार्टी'; शहर चालवणाऱ्या कार्यालयात नेमकं चाललं तरी काय?

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई जारी #vidarbhanews #amravati #newsupdate  #nagpurnews

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई जारी #vidarbhanews #amravati #newsupdate #nagpurnews

"फेसबुक पर प्यार, होटल में दुष्कर्म... शादी का सपना" #NagpurNews #CrimeNews #Police #LatestNews

"फेसबुक पर प्यार, होटल में दुष्कर्म... शादी का सपना" #NagpurNews #CrimeNews #Police...

Nagpur: एक साल से तड़ीपार बदमाश 'चाकू' गिरफ्तार #NagpurNews #crimenews #Tadipar #NagpurPolice

Nagpur: एक साल से तड़ीपार बदमाश 'चाकू' गिरफ्तार #NagpurNews #crimenews #Tadipar #NagpurPolice

Nagpur: खापरखेड़ा में जानलेवा हमला | #Khaparkheda #NagpurNews #crimenews  #AttemptToMurder

Nagpur: खापरखेड़ा में जानलेवा हमला | #Khaparkheda #NagpurNews #crimenews #AttemptToMurder

कर्जमाफी को लेकर स्वाभिमानी किसान संगठन का आंदोलन #maharashtranews #nanded #newsupdate #maharashtra

कर्जमाफी को लेकर स्वाभिमानी किसान संगठन का आंदोलन #maharashtranews #nanded #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges