Published On : Sat, Apr 11th, 2020

नागपुर में आज मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

Advertisement

नागपुर। महाराष्ट्र में नोवल कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ते ही जा रहा है। आज (शनिवार) नागपुर में दो नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें एक 53 साल का पुरुष है जो मरने वाले पॉजिटिव रोगी के संपर्क में आया था। वहीं दूसरा मरीज चंद्रपुर की महिला बताई जा रही है। वह पिछले दिनों अपने पति के साथ इंडोनेशिया से दिल्ली और फिर नागपुर पहुंची थी।

पिछले दिनों महिला का पति भी कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बाद पति को भर्ती किया गया था, जबकि महिला को अलग वार्ड में आइसोलेटेड करके रखा गया। बता दें महाराष्ट्र में 1574 एक्टिव मामलों के साथ कोरोना सबसे अधिक प्रभावित है। राज्य में संक्रमण के चलते 100 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि इलाज के बाद 188 लोग ठीक हो गए हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.