Published On : Sat, Apr 12th, 2014

नागपुर: महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज

Advertisement

 

दूसरी युवती से शादी करने को तैयार आरोपी फरार 

Rapeनागपुर.

नंदनवन पुलिस ने आज एक 28 वर्षीय महिला को झांसा देकर पिछले चार वर्षों से बलत्कार करते रहने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध शुक्रवार को ममला दर्ज किया है. चार साल से साथ रह रहे आरोपी 32 वर्षीय युवक नरेंद्र दौलतराव मारोतकर की एक दूसरी महिला के साथ विवाह करने की तैयारी करने की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी नंदनवन कॉलोनी निवासी है और पीड़िता 12 मई 2012 से किराए के मकान में रह रही है.

युवती ने पुलिस को बताया कि वे दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से एक  दूसरे से मिले थे. दोनों में घनिष्टता बढ़ी और मरोतकर ने उससे विवाह करने का झूठा आश्वासन दे कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब भी युवती उसे शादी के लिए कहती, वह उससे थोडे समय और रुकने को कहता. इसी दोैरान युवती को मारोतकर के विवाह की निमंत्रण पत्रिका हाथ लगी. इससे उसे पता चला कि नरेंद्र मारोतकर किसी अन्य युवती से विवाह करने वाला है. इसके बाद वह नंदनवन पुलिस थाने पहुंच कर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (1) और 417 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी नरेंद्र मेरोतकर इस बीच फरार हो गया है.

Advertisement

नंदनवन पुलिस की उदासीनता 

पीड़िता को पुलिस के समछ शिकायत दर्ज करने में मदद करने वाले ओरिएंट ह्यूमन प्रोटेक्शन फोरम की प्रमुख कैटरीना जोसेफ ने आरोप लगाया कि नंदनवन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज करने में उन्हें बहुत परेशान किया. पीडिता और फोरम के सहयोगियों को थाने में अनावश्यक रूप से घंटों बैठा कर रखा गया. पीड़िता की मेडिकल जांच भी देर राय कराई गई. पुलिस ने शनिवार को दिन के 3 बजे मामला दर्ज कर पूरी प्रक्रिया दूसरे दिन सुबह 5 बजे पूरी की. उन्होने बताया कि पुलिस ने पहले तो एफआईआर की प्रति देने से मना कर दिया. जब पुलिस आयुक्त से शिकायय की गई, तब कापी उपलब्ध कराई गई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.