नागपुर
राष्ट्रिय युवक कांग्रेस महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल देशमुख जबसे पार्टी स्थापन हुई तबसे निरंतर सामाजिक, सांस्कृतिक, राजकीय व क्रीड़ा क्षेत्र में कार्यरत है. अभी उन्होंने पश्चिम नागपूर से विधानसभा के लिये राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवारी मांगी है.
यह उम्मीदवारी निश्चित रूप से पार्टी के तरफ से दी जाएंगी ऐसी उम्मीद सलिल देशमख को है. गत कई वर्षो से नेत्रदान शिबिर, आरोग्य शिबिर, शालेय साहित्य वितरण, गुणवान विद्यार्थी सत्कार साथ ही विविध सामाजिक, शैक्षणिक, साहित्यिक व राजकीय विषय को लेकर अनेक लोगों से संपर्क में है. स्थानिक लोगों की समस्या जाननेवाले, उनके लिए लड़ने वाले व समस्याओं का समाधान करने हेतु सलिल देशमुख ने पश्चिम नागपूर विधानसभा के लिए पार्टी की ओर दावेदारी की है.
इस दौरान पार्टी के जेष्ठ नगरसेवक सर्वश्री राजुभाऊ नागुलवार, पूर्व नगरसेवक वेदप्रकाश आर्य, राजेश माटे, अौद्योगिक सेल मधुकर भावसार, सेवादल मोहन खानचंदानी, विद्यार्थी अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, युवक कार्याध्यक्ष विवेक मेंढी, महिला अध्यक्षा नूतन रेवतकर आदि उपस्थित थे.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





