Published On : Fri, Nov 25th, 2016

देवगिरी बंगले में होगा दादा का डेरा

Advertisement

नागपुर: शीतसत्र अधिवेशन के दौरान उपमुख्यमंत्री का बंगला देवगिरी किस मंत्री को आवंटित होगा। इस बात पर सबका ध्यान लगा था। चुकी वर्तमान में राज्य में उपमुख्यमंत्री है नहीं इसलिए उत्सुकता कुछ ज्यादा ही थी। देवगिरी बंगले को लेकर अब सस्पेंस ख़त्म हो चुका है। यह बंगला राजस्व और सहकार मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल को आवंटित हुआ है।

मुख्यमंत्री के रामगिरी बंगले के बाद देवगिरी बंगले का महत्त्व है। ऐसा माना जाता है की देवगिरी में जो मंत्री रहता है वह सीधे तौर पर सरकार में नंबर दो की पोजिशन रखता है। यानि साफ है फ़िलहाल सरकार में मुख्यमंत्री के बाद दादा की ही तूती बोलती है। दादा इस समय सरकार के लिए संकटमोचन की भी भूमिका है सरकार को मुश्किल में डालने वाले मसलो का हल निकालने की जिम्मेदारी पाटिल के ही कंधो पर है।

देवगिरी बंगला लंबे वक्त से दादा के ही पास रहा है। पिछली सरकार में भी देवगिरी राष्ट्रवादी के नेता और दादा के नाम से पहचाने वाले अजित पवार के पास था। इस बार ये बीजेपी के दादा चंद्रकांत पाटिल के पास। पाटिल को दिया जाना साफ करता है की सरकार में उनका वजन एकनाथ खडसे के जाने के बाद बढ़ा है। हालांकि जब खड़से सरकार में थे तब भी उन्होंने इस बंगले को हासिल करने का खूब प्रयास किया। सरकार बनने के बाद पहले वर्ष उन्हें बंगला नहीं दिया गया लेकिन दूसरी बार उनका हठयोग काम आया और अधिवेशन के दौरान उन्होंने बंगले में रहने का आनंद भी लिया। खबर है की पाटिल को विधान परिषद का नेता बनाया जा सकता है।

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

देवगिरी के आवंटन के बाद खबर की पुष्टि होते हुए दिखाई देती है। इसके अलावा मंत्रियो के लिए रविभवन में बने कॉटेज का भी आवंटन कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री विनोद तवाडे को पिछले दो बार से आवंटित कॉटेज क्रमांक 1 ही दिया गया है। ख़ास बात है इस बार किसी भी मंत्री ने देवगिरी की माँग खुद होकर नहीं की थी।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges