Published On : Tue, Jul 22nd, 2014

देऊलगांव राजा : एक ही रात में तीन घरों में चोरी ; एक पर किया हमला

Advertisement


देऊलगांव राजा

buldhana crime
शहर के शिवाजी पार्क, आदर्श कॉलोनी व विजय वाईन बार परिसर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाईं और हज़ारों के माल पर हांथ साफ़ कर लिया. इसी बीच एक घर में चोरी के दौरान घर मालिक पर चोरों ने चाक़ू से हमला कर गंभीर ज़ख़्मी किया है. घायल शख्स का नाम संजय नागरे बताया गया है.

शिवाजी पार्क रहिवासी मानते के घर गीते किराए से रहते हैं. कल रात अज्ञात चोरों ने उनके घर सेंध लगाईं और तीन हज़ार और एक मोबाईल पर हांथ साफ़ कर लिया. इसके बाद चोरों ने आदर्श कॉलोनी की तरफ अपना मोर्चा बढ़ाया. चोरों ने यहां दीघोड़े के घर में चोरी करने का प्रयत्न किया लेकिन घर में सदस्य होने की वजह से वहां वो चोरी नहीं कर पाए. इसके बाद चोरों ने दीघोड़े के पड़ोस में टेकाडे परिवार के घर से कैमरा चोरी किया. इसके बाद चोरों ने संजय नागरे के घर की कड़ी तोड़कर घर में प्रवेश किया. इसके पहले चोरों ने पड़ोसियों के घरों के दरवाज़े बाहर से बंद कर दिए थे. घर में किसीके प्रवेश करने के आभास से संजय नागरे उठे और चोरों को रोकने की कोशिश की लेकिन चोरों ने उनपर चाक़ू से हमला कर दिया. संजय नागरे के गले और पेट पर गंभीर ज़ख्म हुए. संजय नागरे ने आवाज़ देकर पड़ोसियों को बुलाने की कोशिश की पर उनके घर की कड़ी बहार से बंद होने की वजह से उन्हें तुरंत मदत नहीं मिल पाई. चोर संजय नागरे की जेब से तकरीबन 7 हज़ार रूपए लेकर फरार हो गए.

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस स्वानपथक के साथ घटनास्थल पर पहुंची लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा पाई. घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्वेता खेडकर भी घटनास्थल पर पहुंची. एक ही समय इतने घरों में चोरी होने से शहरवासियों में दहशत है. ज़ख़्मी संजय नागरे का इलाज जालना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.