कुख्यात गुंडा दुबली गिलोरकर और साथी फरार
शराब के पैसे मांगने पर एक शख्स पर धारदार हथियार से हमला कर ज़ख़्मी करने की घटना
तुमसर
तुमसर तालुके के सारली गांव में घटी. शराब के पैसे देने को लेकर हुए विवाद में तुमसर के कुख्यात बदमाश ने एक शख्स पर धारदार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया. ज़ख़्मी का नाम देवीलाल पल्ले (35) है जो सारली का ही रहने वाला है. आरोपी हमलावर और साथी फरार बताए गए है. घटना इस प्रकार है की तुमसर का कुख्यात गुंडा दुबली गिलोरकर व उसका एक साथी मोटरसाइकिल से सारली गए थे जहाँ उनकी मुलाकात देवीलाल पल्ले से हुई. एक पानठेले पर गुटका और तम्बाकू खाने के बाद तीनों सारली में ही शोभा म्हडावी के घर महुआ शराब पीने के लिए गए. शराब पी लेने के बाद दुबली ने देवीलाल को पैसे देने के लिए कहा जिससे देवीलाल ने इंकार कर दिया. इस बात से दुबली को गुस्सा आया और उसने धारदार हथियारों से देवीलाल के सर, गले, छाती पर वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की. दुबली और उसके साथी को लगा की देवीलाल की मौत हो गई है और दुबली और उसका साथी वहां से फरार हो गए.
आरोपियों के फरार हो जाने के बाद शराब विक्रेता महिला ने गांववालों को घटना की सुचना दी और देवीलाल के रिश्तेदारों ने देवीलाल को बिना वक्त गँवाए अस्पताल में भर्ती करवाया. देवीलाल के भाई ईश्वरलाल पटले (41) झारली की शिकायत पर दुबली गिलोरकर और उसके साथी के खिलाफ भादवि की धारा 307 के तहत ह्त्या के प्रयास का मामला दर्ज़ किया गया है. पुलिस आरोपी कीतलाश कर रही है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...





