तुमसर
एक 19 साल के युवक की नहर मे डूबने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक़ युवक प्रातः लिए गया था जब पैर फिसलने से वह नहर में गिर पड़ा. मृतक का नाम महेंद्र रवि पाकोले बताया गया है जो तुमसर, कुंभारे नगर का रहने वाला था. महेंद्र तुमसर से रोज़ तारसा खेती के काम के लिए जाता था और शनिवार को भी वह 6 बजे ट्रेन से निकला और 10 बजे तारसा खेत पर पहुँचा. दोपहर 12 बजे वह साथ में काम करने वाले लोगो को ये बोलकर निकला की वह प्रातः विधि के लिए जा रहा है. आधा घंटा बीत जाने के बावजूद भी जब महेंद्र नहीं लौटा तो साथियों ने नहर के पास देखा और किनारे पर किसीके फिसलने के निशान मिले जिससे कयास लगाया गया की महेंद्र फिसलकर नहर में गिर पड़ा होगा. महेंद्र के परिवार और पुलिस को सुचना दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज़ कर महेंद्र की तलाश शुरू कर दी है.
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate
CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...
नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation
भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews
राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन #vidarbhanews #gadchiroli #vidarbha #vidarbha #newsupdate
शेगांव में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! #Shegaon #Buldhana #Congress #NEET #StudentProtest #newsupdate




