Published On : Tue, Apr 29th, 2014

तुमसर : अवैध गिट्टी, मुरूम से लदे सात ट्रैक्टर पकड़े

Advertisement


तुमसर 

तालुका में खनिज संपदा की चोरी रोकने के लिये तहसीलदार ने कारवाई करते हुए अवैध रूप से खनिज ले जा रहे सात ट्रेक्टर और एक ट्रक को पकड़ा.

तुमसर तालुका में इन दिनों खनिज संपत्ती की चोरियां बढ़ती जा रही है. रेती के साथ-साथ गिट्टी, बोल्डर, मुरूम आदि का यहॉं से अवैध व्यापार तेजी से बढ़ा है. इन चोरियों पर अब तक कोई प्रभावी रोक नहीं लगने के कारण इस अवैध व्यापार में लगे लोगों का हौसला बहुत बढ़ा है.
murumयह चोरियां रोकने के लिए तहसीलदार सचिन यादव ने रविवार को सुबह में अभियान चलाते हुए तामसवाडी, सुकली और नकुल सुकली के घाटों पर छापा मार कर सात ट्रेक्टर पकड़े. इनमें गिट्टी और मुरूम थे. इसी दौरान एक ट्रक भी पकड़ा गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.