तलेगांव (वर्धा)
बकरियां और मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा को पत्थर से कुचलकर बेरहमी से मार डाला. यह घटना नर्सरी परिसर में हुई. हत्यारे भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मालेगांव (काली) निवासी जनार्दन उर्दजी कांबले (60) अपने घर की बकरियां चराने का काम करता था तथा उसका भतीजा संतोष रामराव कांबले (35) घर की गाय, भैसों को चराने का काम करता था. बुधवार 10 सितंबर को दोनों नर्सरी के समीप बकरियां, गाय, भैंस चरा रहे थे. अचानक जनार्दन की बकरियां संतोष के खेत में चली गर्इं, जिस पर दोनों में विवाद हो गया. जनार्दन मतिमंद बुद्धि का होने से संतोष ने उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी.
आरोपी बाद में घटनास्थल से फरार हो गया. जब बकरियां घर वापस आर्इं, लेकिन जनार्दन नहीं आया तो उसका बेटा अवदूत कांबले उसे देखने जंगल की ओर गया. वहां जनार्दन की लाश खून से लथपथ पड़ी थी.
उसने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. थानेदार दिनेश झामरे, शैलेष पांडे, अमोल इंगोले, सुनील मेंढे, पी.एस.आई. शेख, मनोज वाघमारे, राजू कापसे ने घटनास्थल का पंचनामा किया. पुलिस ने आरोपी संतोष कांबले को उसके घर से गिरफ्तार किया तथा उसके खिलाफ भादंवि 302 के तहत मामला दर्ज किया. आगे की जांच पुलिस कर रही है.

File Pic
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...




