Published On : Mon, Aug 11th, 2014

तलेगांव : ट्रक ने दुपहिया को उड़ाया, 2 मृत; 1 गंभीर जख्मी

Advertisement


ट्रक चालक फरार

तलेगांव

राष्ट्रीय महामार्ग क्र.6 पर खानवाडी बस स्टैंड के पास एक ट्रक ने एक दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. आज सुबह करीब 9:30 बजे घटी इस घटना में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा 1 गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुपहिया क्र. एमएच 32 टी.6285 पर सवार होकर तीन लोग तलेगांव से नागपुर जा रहे थे, तभी खानवाडी बस स्टैंड के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक क्र. सीजी 07 सीए 9913 ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दुपहिया सवार येणाडा निवासी अरुण सहारे (40), व द्रुगवाड़ा निवासी चंद्रशेखर वाघाडे (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा खानवाडी निवासी ओमप्रकाश प्रभाकर सहारे (24) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी को कारंजा के अस्पताल में भरती किया गया है. घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटनास्थल पर हे.कॉ. प्रमोद हरखेड़े, हे.कॉ. विनायक घावट. पु.कॉ. शैलेश पांडे, पु.कॉ. तिवारी हाजिर थे. आगे की जांच तलेगांव पुलिस कर रही है.

File pic

File pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.