
‘पैराडाइज पेपर्स’ नाम के इस खुलासे में कुल 1.34 करोड़ फाइलें सामने आई हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस खुलासे में रानी एलिजाबेथ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट के मंत्री और कई सेलेब्रिटी के नाम भी शामिल हैं।
ये जानकारियां कुल 19 टैक्स हेवन (ऐसे देश जहां टैक्स काफी मामूली होता है) माने जाने वाली जगहों से आई हैं। इस जानकारी को सबसे पहले जर्मन के एक अखबार ने एकत्रित किया, जिसके बाद इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट (ICIJ) ने उसकी जांच शुरू की। इस संगठन में देशभर के 90 मीडिया संस्थानों के पत्रकार शामिल थे।
पैराडाइज पेपर्स में कुल 180 देशों के लोगों के नाम शामिल हैं जिसमें से भारत 19वें नंबर पर है। कुल 714 भारतीयों के नाम इसमें शामिल बताए जा रहे हैं। अभी इस खुलासे से जुड़ी 40 और रिपोर्ट्स आनी बाकी हैं। पैराडाइज पेपर्स से 18 महीने पहले पनामा पेपर के जरिए ऐसा ही खुलासा हुआ था। उसमें भी कई बड़े नेताओं के नाम सामने आए थे।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...
₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds
खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...
नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...
पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...




