Published On : Sat, Apr 5th, 2014

जनसमस्याएं सुलझाना और विकास करना ही मेरा धर्म

Advertisement

tn_DSC_0550 (Large)

भंडारा: भंडारा जिले में तीन जगहों पर प्रफुल पटेल की प्रचार सभाओं का आयोजन किया गया था। पहेला, बेला, टवेपार में आयोजित सभा में प्रफुल पटेल ने अपने विकास कार्यों के बारे में जनता को जानकारी देते हुए उनसे समर्थन की उम्मीद जताई।  पटेल ने काहा की राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता शरद पवार ८० प्रतिशत समाजकार्य और २० प्रतिशत राजनीती करने की बात करते है। मैं मेरे पिता और शरद पवार को आदर्श मानकर काम कर रहा हु। मैं जब से इस क्षेत्र का लोकप्रतिनिधी बना हु तब से केवल विकास की बात की है। मेरे ऊपर कुछ लोग टिका टिप्पणी करते है मैं उस तरफ ध्यान नहीं देता। मेरा काम लोगो की समस्याए सुलझाना और विकास लाना है।

tn_DSC_0552 (Large)
पटेल ने काहा की अपना क्षेत्र किसानो का है। किसानो को खेती के लिए पानी मिलेगा तो फसल अच्छी आएगी उससे किसानों का विकास होगा। उसके लिए मैंने सिंचाई प्रकल्प मंजूर करवाए। उसको पूरा करने के लिए राशी लाइ। गोसेखुर्द, बावणथड़ी, करचखेड़ा, धापेवाड़ा और कई मध्यम और छोटे सिंचाई प्रकल्प मंजूर करवाने के काम किये।
मेरे पीता मनोहरभाई पटेल ने विधायक रहते हुए इटियाडोह प्रकल्प के माध्यम से इस क्षेत्र में सिंचाई प्रकल्प की निव डाली थी। मैं उनकी राहपर चलकर किसानों का विकास करने के लिए कई सिंचाई प्रकल्प मंजूर करवाए। मैं केवल विकास के कम से संतुष्ट नही हूँ। बल्की समाज के लोगों में प्रेरणा निर्माण हो, ऐसे भी काम करना चाहता हु।
tn_DSC_0169 (Large)

आगे पटेल ने काहा की व्यसनमुक्त समाज और जाती पाती के बंधन तोड़कर एक समाज निर्माण करनेवाले बाबा जमदेवजी पर डाक टिकट प्रकाशित कर उनके विचार दूर दूर तक पहुचाए है। शिष्यश्रेष्ठ एकलव्य पर डाक टिकट प्रकाशित कर उनकी राहपर चलने वाले ढीवर, कहार, केवट लोगों में प्रेरणा जगाने का प्रयास किया तथा गोंदिया में शुरू होनेवाले वैद्यकीय महाविद्यालय को डॉ. बाबसाहब आंबेडकर का नाम देने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इतना ही नहीं अपंग लोगों को यातनाए ना झेलनी पड़े इसलिए वैद्यकीय जाँच शिबिर आयोजित कर उनके लिए मदगार होने वाली सामग्री उपलब्ध करवाई। समाज के हर नागरिक का विकास करना, उनका जीना आसान करना मेरा सपना है। मैं उसे पूरा करने में प्रयासरत हु। बस आप मुझे आनेवाले १० अप्रैल के लोकसभा चुनाव में घड़ी बटन दबाकर मुझे भारी वोटो से जियाएँ ऐसा कथन प्रफुल पटेल ने किया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

tn_DSC_0245 (Large)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.