Published On : Mon, Sep 8th, 2014

चिमूर : अग्रो कोम्पलेक्स लिमिटेड के कामगार बेमुद्दत हड़ताल पर

Advertisement


hadtal
चिमूर (चंद्रपुर)

कोलरी के उमरेड अग्रो कोम्पलेक्स लिमिटेड के कामगारों ने 4 सितंबर से बेमुद्दत हड़ताल शुरू कर दी है.

उमरेड अग्रो कोम्पलेक्स लिमिटेड कोलारी के 50 से ज्यादा कामगार पिछले 20 सालों से कार्यरत है. इन कामगारों को गत तीन माह से नियमित वेतन नहीं मिल रहा. अप्रैल 2014 से अभी तक कामगारों को वेतन नहीं दिया गया और कंपनी पर ताला ठोंक दिया गया है. इस वजह से कामगारों पर भुखों मरने की नौबत आई है. ज्यादा काम के पैसे भी जनवरी से कामगारों को दिए नहीं है, साथ ही कामगारों पर झुठे आरोप लगाकर कंपनी बंद की गई. इस वजह से कामगारों और उनके परिवार पर मुसीबत आ पड़ी है. कंपनी पूर्ववत शुरू करे और कामगारों का थकित वेतन दिया जाए इस मांग को लेकर उमरेड एग्रो लेबर यूनियन की ओर से कामगार शरद वाघमारे, रामचंद्र चुधरी, विनोबा बालबूधे, दादा बहादुरे, मधुकर मंडपे आदि बेमुद्दत हड़ताल पर है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.