Published On : Wed, Mar 26th, 2014

देवरी-आमगांव में तो कहीं नहीं है मोदी-लहर : विधायक राउत

Advertisement

MLA

देवरी-आमगांव क्षेत्र से डॉ. उसेंडी को मिलेगी भारी बढ़त विधायक रामरतन राउत को है भरोसा

गढ़चिरोली- चिमुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. नामदेव उसेंडी को देवरी-आमगांव विधानसभा क्षेत्र से भारी बढ़त मिलेगी. विधायक रामरतन राउत ने आज यहां यह भरोसा जताया. विधायक राउत ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में कहीं भी मोदी लहर नजर नहीं आ रही.

एक प्रचार सभा में श्री राउत ने कहा कि देवरी में महाविद्यालय, पालंदूर में आईटीआई और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने जैसे अनेक कार्य उन्होंने पिछले चार सालों में इस क्षेत्र में किए हैं. इसके चलते लोग डॉ. उसेंडी को अपना समर्थन देंगे ही. भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के संबंध में उन्होंने कहा कि अगर मोदी ने सही मायने में गुजरात का विकास किया होता तो वहां के मवेशी चारे के लिए महाराष्ट्र का रुख नहीं करते. जो मोदी अपने क्षेत्र के मवेशियों के चारे-पानी की व्यवस्था सही ढंग से नहीं कर सकता वह देश की जनता के लिए क्या करेगा?

श्री राउत ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य की जनता के लिए काफी योजनाएं शुरू की हैं, जिससे आर्थिक सम्पन्नता आ रही है और बेरोजगारी खत्म हो रही है. आदिवासी, दलित तथा पिछड़े वर्ग के लोगों का शिक्षा के माध्यम से विकास करने में भी राज्य सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसी के चलते जनता गठबंधन के उम्मीदवार को भारी मतों से विजय दिलाएगी. इसके लिए सभी वर्गों के कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हैं. हमारे क्षेत्र से मिलने वाली भारी लीड ही हमारे उम्मीदवार डॉ. उसेंडी की जीत का कारण बनेगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.